राष्ट्रीय गोल्ड मेडलिस्ट मुक्केबाज आईस प्रजापति बनीं उपनिरीक्षक
कुशीनगर, जुलाई 20 -- कुशीनगर। हाटा नगर स्थित आरके बॉक्सिंग क्लब एवं स्पोर्ट्स एकेडमी की प्रशिक्षित राष्ट्रीय गोल्ड मेडलिस्ट महिला मुक्केबाज आईस प्रजापति पुत्री संतोष प्रजापति का खेल कोटे से उत्तर प्रदेश पुलिस में उपनिरीक्षक पद पर चयन हुआ है। आईस ने अपनी मेहनत, अनुशासन और उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन के दम पर यह उपलब्धि हासिल की है।इससे पहले उनका चयन बीएसएफ में आरक्षी पद पर हुआ था, जहां वह सेवाएं दे रही थीं। राष्ट्रीय स्तर की कई प्रतियोगिताओं में स्वर्ण सहित अनेक पदक जीतकर उन्होंने कुशीनगर और उत्तर प्रदेश का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि पर उनके प्रशिक्षक राजेश कुमार गुप्ता ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। वहीं, हाटा विधायक मोहन वर्मा, एसडीएम योगेश्वर सिंह, तहसीलदार जया सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष रामानंद सिंह, ईओ मीनू सिंह, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.