पलामू, सितम्बर 25 -- राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर पलामू में किया गया सामूहिक गायन मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने के अवसर पर शुक्रवार को मेदिनीनगर के योध सिंह नामधारी महिला कॉलेज सहित अन्य शिक्षण संस्थानों में नमामि भारतम् कार्यक्रम के तहत सामूहिक गायन का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने एक साथ वंदे मातरम् का गायन कर राष्ट्रगीत के प्रति सम्मान और राष्ट्रभावना की अभिव्यक्ति की। महिला कालेज में कार्यक्रम की शुरुआत कॉलेज की प्राचार्य डॉ. मोहिनी गुप्ता के संबोधन से हुई। यह भी पढ़ें- सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में नमामि भारतम् कार्यक्रमकार्यक्रम का महत्व प्राचार्य ने छात्राओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को देश की रक्षा के साथ-साथ देश की एकता और अखंडता बनाए...