प्रयागराज, नवम्बर 7 -- राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम' के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में शुक्रवार सुबह प्रयागराज एयरपोर्ट परिसर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। परिसर में सभी स्टेकहोल्डरों, यूपीएसएसएफ, भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण, इंडिगो, आकासा एयर और एलायंस एयर के कार्मिकों ने एक साथ वंदे मातरम का सामूहिक गायन किया। इस अवसर पर विमानपत्तन निदेशक राजेश चावला, मुकेश चंद्र उपाध्याय, अमरेंद्र कुमार चौधरी, निरीक्षक अंबिका, प्रदीप सागर, कोणार्क शर्मा और संजीव कुमार ने भी भाग लिया। विमानपत्तन निदेशक राजेश चावला ने कहा कि वंदे मातरम केवल एक गीत नहीं, बल्कि हमारी राष्ट्रीय चेतना का प्रतीक है। इसके निहित आदर्श देशप्रेम, एकता और समर्पण को हमें अपने चरित्र में समाहित करना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान सभी कार्मिकों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.