राष्ट्रीय गतका चैंपियनशिप में मुजफ्फरपुर को तीन पदक
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 6 -- मुजफ्फरपुर, वसं। श्रीनगर के शेरे-ए-कश्मीर इंडोर स्टेडियम में आयोजित 10वीं राष्ट्रीय सीनियर गतका चैंपियनशिप में मुजफ्फरपुर के तीन खिलाड़ियों ने पदक जीते हैं। सोटी इवेंट के अलग-अलग आयु वर्गों में गौतम कुमार, निभा कुमारी और विपुल कुमार ने कांस्य पदक अपने नाम किये। प्रतियोगिता के बाद जिला स्तर पर खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। जिला खेल पदाधिकारी राजेन्द्र कुमार ने तीनों पदक विजेताओं को पुरस्कृत किया। जिला गतका संघ के सचिव सनातन राज मौजूद थे। यह भी पढ़ें- 10वीं सीनियर नेशनल गटका चैंपियनशिप-2026 में बिहार को तीसरा स्थान
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.