छपरा, दिसम्बर 22 -- एलएनजेपीआईटी में बौद्धिक गतिविधियों की धूम जिले के विभिन्न विद्यालयों के बच्चे हुए थे शामिल छपरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। एलएनजेपीआईटी छपरा में सोमवार को राष्ट्रीय गणित दिवस का भव्य आयोजन किया गया। सारण जिले के विभिन्न विद्यालयों के अलग-अलग वर्गों के करीब 200 से अधिक बच्चे शामिल हुए थे। विद्यालय परिसर में पूरे दिन शैक्षणिक और बौद्धिक गतिविधियों का उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में गणित के प्रति रुचि बढ़ाना व महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन के अतुलनीय योगदान को स्मरण करना था।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एलएनजेपीआईटी के प्राचार्य डॉ. बिमल कुमार थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में कृषि विभाग के अमित कुमार पांडेय, कंप्यूटर साइंस विभागाध्यक्ष डॉ. शंभू शंकर भारती व एप्लाइड साइंस विभागाध्यक्ष ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.