नोएडा, जनवरी 29 -- चयनित खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया 31 जनवरी से 4 फरवरी तक आयोजित होगी चैंपियनशिप ग्रेटर नोएडा, कार्यालय संवाददाता। राष्ट्रीय खो- खो चैंपियनशिप के लिए जिले के चार खिलाड़ियों का चयन हुआ है। इसके लिए खिलाड़ियों को विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। वहीं चयनित खिलाड़ियों को गुरुवार को जिला खेल विभाग द्वारा सम्मानित किया गया। प्रभारी जिला खेल अधिकारी डॉ़ परवेज अली ने बताया कि खो-खो फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा 35वीं राष्ट्रीय सब जूनियर चैंपियनशिप का आयोजन 31 जनवरी से 4 फरवरी तक हरियाणा के कुरुक्षेत्र में किया जा रहा है। इसके लिए खिलाड़ियों के चयन की प्रक्रिया चल रही है। खो- खो स्पोर्ट्स प्रमोशन वेलफेयर एसोसिएशन गौतमबुद्धनगर के सचिव अशोक नागर ने बताया कि जिले के चार खिलाड़ियों कार्तिक, मनीषा, साक्षी और परी का चयन किया गया है। इस ...