राष्ट्रीय खेल महोत्सव में विद्यार्थियों ने दिखाई खेल प्रतिभा
लातेहार, अगस्त 30 -- बालूमाथ, प्रतिनिधि। राजकीयकृत उच्च विद्यालय में आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय खेल महोत्सव रविवार को समापन हुआ। खेल प्रशिक्षक पंकज कुमार सिंह, प्रभारी प्राचार्या रुबी बानो ने कार्यक्रम का शुभारंभ सीटी बजाकर तथा विद्यार्थियों को खेल शपथ दिलाकर किया। मौके पर मेजर ध्यानचंद के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। शिक्षक मो. मुर्शिद और सुरेंद्र कुमार सिंह ने मेजर ध्यानचंद के जीवन,संघर्ष और उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए उनकी जीवनी प्रस्तुत की। तीन दिवसीय आयोजन के दौरान पुशअप, पास द बॉल, स्किपिंग, प्लैंक चैलेंज,पारंपरिक खेल,योग, सामूहिक पीटी,मार्शल आर्ट, म्यूजिकल चेयर,रस्साकशी, 400 मीटर व 800 मीटर दौड़, रिले रेस, फुटबॉल, क्रिकेट, कबड्डी, बैडमिंटन और वॉलीबॉल समेत विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। यह भी पढ़ें- Lat...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.