हाथरस, जून 11 -- सादाबाद। संयुक्त भारत खेल फाउंडेशन के तत्वावधान में हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध धर्मशाला स्टेडियम में आयोजित राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में सादाबाद क्षेत्र के अंतरराष्ट्रीय एथलीट मोहन सिंह आर्य ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन स्वर्ण पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता का आयोजन 5 से 7 जून तक हुआ, जिसमें देश के विभिन्न राज्यों से आए खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। सादाबाद तहसील के गांव मंस्या निवासी मोहन सिंह आर्य ने उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए एथलेटिक्स की 3000 मीटर, 5000 मीटर तथा 10000 मीटर दौड़ प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। उन्होंने तीनों स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल कर प्रदेश और जनपद का नाम रोशन किया।मोहन यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में मोहन सिंह आर्य ने ...