पीलीभीत, सितम्बर 5 -- पीलीभीत। अब पंचायती राज विभाग के चार कर्मचारी आने वाले समय में होने वाली सिविल सर्विसेज की राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे, जो अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाएंगे। तीन कर्मचारियों का भारोत्तोलन और एक कर्मचारी का कुश्ती में चयन किया गया है। पंचायती राज विभाग के अधिकारियों ने उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

प्रतियोगिता की जानकारी प्रत्येक वर्ष सिविल सर्विसेज की खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित कराई जाती है, जिसमें राज्य सरकार के कर्मचारी और अधिकारी प्रतिभाग करते हैं। वर्ष 2026 की सिविल सर्विसेज की खेलकूद प्रतियोगिता गांधी स्टेडियम मैदान में संपन्न हुए थे, जिसमें क्रिकेट, टेबल टेनिस, भारोत्तोलन, एथलेटिक्स, कुश्ती आदि खेल शामिल थे। जनपद स्तर पर चयनित होने के बाद कर्मचारियों ने मंडल स्तर पर प्रतिभाग कर राज्यस्तरीय प्र...