राष्ट्रीय खेल दिवस 2026 के अवसर पर विद्यालयों में विभिन्न गतिविधियां आयोजित
पाकुड़, अगस्त 27 -- महेशपुर, एक संवाददाता। राष्ट्रीय खेल दिवस 2026, खेलेगा भारत, जीतेगा भारत कार्यक्रम के तहत गुरूवार को उत्क्रमित उच्च विद्यालय गढ़बाड़ी में प्रभारी प्रधानाध्यापिका एलिजाबेथ हेंब्रम एवं अन्य शिक्षक-शिक्षिकाओं की उपस्थिति में विभिन्न प्रकार की खेल गतिविधियों का आयोजन किया गया। गुरूवार को संपन्न हुए खेल गतिविधियों में ऊर्जावान 29 चैलेंज- पुश-अप, स्किपिंग एवं प्लैक चैलेंज, पास द बॉल एवं स्पोर्टस बंधन का आयोजन किया गया। कला गतिविधियों में खेल से स्वास्थ्य विषय पर स्लोगन-नारे एवं निबंध प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। साथ ही सांकेतिक एवं पारंपरिक खेल प्रदर्शन कार्यक्रम में योग, मास पीटी, मार्शल आर्ट, रस्साकशी एवं तीरंदाजी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: खेल दिवस के पर स्कूलों में विभिन्न गतिविधियों का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.