सिमडेगा, अगस्त 26 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। राष्ट्रीय खेल दिवस और हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर जिले में हॉकी सिमडेगा द्वारा खेल विभाग के सहयोग से 21वीं मेजर ध्यानचंद सीनियर महिला एवं पुरुष हॉकी चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। जिसका शुभारंभ 29 अगस्त को अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में होगा। इस बार जिला स्तरीय चैंपियनशिप में 58 टीमें हिस्सा लेंगी। इनमें पुरुष वर्ग की 40 और महिला वर्ग की 18 टीमें शामिल हैं। प्रतियोगिता में करीब 1044 खिलाड़ियों के भाग लेने की संभावना है। दोनों वर्गों को मिलाकर कुल 128 मुकाबले खेले जाएंगे। पुरुष वर्ग में 88 और महिला वर्ग में 40 मैच होंगे। यह भी पढ़ें- अंडर-14 हॉकी प्रतियोगिता में प्रतिभाग को एंट्री का अंतिम दिन आज प्रतियोगिता के सभी मुकाबले इस बार दो हॉकी मैदानों पर आयोजित किए जाएंगे। - यह भी प...