बलरामपुर, अगस्त 27 -- बलरामपुर। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती पर मनाए जाने वाले राष्ट्रीय खेल दिवस को लेकर जिले में खेल प्रतिभाओं को तराशने और उन्हें प्रतिस्पर्धा का मंच देने की तैयारी पूरी कर ली गई है। 29 से 31 अगस्त तक चलने वाले तीन दिवसीय खेल आयोजन में अंडर-14 बालक हॉकी प्रतियोगिता खास आकर्षण का केंद्र रहेगी। स्पोर्ट्स स्टेडियम में हॉकी के साथ हैंडबॉल, एथलेटिक्स समेत विभिन्न खेल गतिविधियां आयोजित होंगी। वहीं कार्यक्रम के अंतिम दिन संवाद, वाद-विवाद और भाषण प्रतियोगिताओं के माध्यम से युवाओं को खेल, फिटनेस, अनुशासन और खेलों में करियर की संभावनाओं से जोड़ा जाएगा। 29 अगस्त को सुबह 10 बजे प्रार्थना सभा के साथ राष्ट्रीय खेल दिवस कार्यक्रम की शुरुआत होगी। यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय खेल दिवस पर जिले में तीन दिवसीय अभियान इसके बाद अधिकारी, ज...