पाकुड़, अगस्त 29 -- महेशपुर, एक संवाददाता। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर शनिवार को महेशपुर प्रखंड के सभी सरकारी विद्यालयों में विभिन्न खेलकूद एवं जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के चित्र पर पुष्पांजलि कर किया गया। विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा छात्र-छात्राओं को मेजर ध्यानचंद के जीवन परिचय, स्वास्थ्य एवं खेल तथा खेल एवं जीवन में अनुशासन विषय पर संबोधित करते हुए विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। छात्र-छात्राओं एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं ने खेल भावना, अनुशासन तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की शपथ भी ली। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर कक्षा एक से पांच तक में 50 मीटर दौड़, बोरी दौड़, तीन टांग दौड़, चम्मच-गोली दौड़, कैरम व लुडो तथा कक्षा 06-08 के लिए 100 मीटर दौड़, 200 मीटर दौड़, कबड्डी, खो-खो...