राष्ट्रीय खेल दिवस पर स्कूलों में खेल और फिटनेस गतिविधियों की धूम
सिमडेगा, अगस्त 30 -- कुरडेग, प्रतिनिधि। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर प्रखंड के सभी सरकारी एवं निजी स्कूलों में खेल एवं फिटनेस गतिविधियों का आयोजन किया गया। 'खेलेगा भारत, जीतेगा भारत' थीम पर आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम की शुरुआत 27 अगस्त से हुई, जिसका समापन 30 अगस्त को किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में उत्साह के साथ हिस्सा लिया। विद्यालयों में बालक-बालिकाओं के लिए 50 मीटर, 100 मीटर और 200 मीटर दौड़, बोरा दौड़, चम्मच-गोली दौड़, कबड्डी, खो-खो, कैरम, लूडो, शतरंज, फुटबॉल और हॉकी समेत कई प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इसके अलावा योग, रस्साकशी और मास पीटी का भी आयोजन हुआ। विद्यार्थियों के बीच खेल एवं स्वास्थ्य विषय पर स्लोगन, नारा और निबंध प्रतियोगिता कराकर स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक किया गया। यह भी पढ़ें- राष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.