राष्ट्रीय खेल दिवस पर वैशाली में आयोजित हुआ 'खेलो इंडिया संवाद' कार्यक्रम
हाजीपुर, अगस्त 27 -- राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर युवाओं में खेल के प्रति जागरूकता, नेतृत्व क्षमता एवं राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 'खेलो इंडिया संवाद' एवं युवा कनेक्ट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मेरा युवा भारत वैशाली एवं सीवी रमन यूनिवर्सिटी, भगवानपुर के संयुक्त तत्वावधान में विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में युवाओं ने माननीय प्रधानमंत्री के वर्चुअल संबोधन को सुना। उन्होंने अपने संबोधन के माध्यम से युवाओं को खेलों से जुड़ने,अपनी प्रतिभा को निखारने तथा खेलों के माध्यम से देश के विकास में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर लालगंज विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजय कुमार सिंह, सी. वी. रमन यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ. सुमित त्रिवेदी की उपस्थिति रही। यह भी पढ़ें- पीएम ने युवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.