राष्ट्रीय खेल दिवस पर विश्वविद्यालय में होंगी खेल प्रतियोगिताएं
आगरा, अगस्त 22 -- डॉ.भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षा एवं खेलकूद विभाग की ओर से राष्ट्रीय खेल दिवस पर 29 अगस्त को विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन विश्वविद्यालय के नेताजी सुभाष चंद्र बोस परिसर छलेसर में किया जाएगा। शारीरिक शिक्षा एवं खेलकूद विभाग के निदेशक डा.अखिलेश चंद्र सक्सैना ने बताया कि राष्ट्रीय खेल दिवस के अंतर्गत आयोजित होने वाले कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के आवासीय परिसरों के शिक्षक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं प्रतिभाग कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिताओं में 100 मीटर दौड़, 400 मीटर दौड़, लंबीकूद, खो-खो, टग ऑफ वार, हॉकी तथा म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिताएं महिला एवं पुरुष वर्ग में आयोजित की जाएंगी। यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय खेल दिवस पर 28 से 30 अगस्त तक होंगे विभिन्न कार्यक्रम आयोजन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.