राष्ट्रीय खेल दिवस पर विभिन्न खेलों का आयोजन
भागलपुर, अगस्त 30 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर सैंडिस कंपाउंड में जिला खेल विभाग द्वारा विभिन्न खेल संघों के माध्यम से अलग-अलग खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसके पूर्व मेजर ध्यानचंद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया गया। इस दौरान जिला खेल पदाधिकारी (डीएसओ) शमीम अंसारी ने खेल दिवस की महत्ता पर विस्तार से अपनी बातें रखी। दिवस विशेष पर वॉलीबॉल, लॉन टेनिस, बास्केटबॉल, क्रिकेट का आयोजन सैंडिस मैदान में जबकि बॉक्सिंग, तलवारबाजी, वूशु, योग, कबड्डी एवं भारोत्तोलन की प्रतियोगिताएं खेल भवन में हुई। इस अवसर पर नीलकमल राय, निखिल कुमार, सुबीर मुखर्जी उर्फ मामू, संजय भारती, सौरभ कुमार, आशुतोष कुमार, कृतिका, आर्शी, एसपी कुमार, नीरज कुमार राय, प्रवीण कुमार आदि उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- Bhadoni News: खेल भावना ए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.