राष्ट्रीय खेल दिवस पर विद्यालय में खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन
कोडरमा, अगस्त 30 -- मरकच्चो, निज प्रतिनिधिमेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय खेल दिवस 2026 के अवसर पर प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसी क्रम में उत्क्रमित कन्या मध्य विद्यालय कालीमंडा में विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।प्रतियोगिता में बालक-बालिकाओं के लिए 50, 100 एवं 200 मीटर दौड़, बोरा दौड़, चम्मच-गोली दौड़, म्यूजिकल चेयर, कबड्डी, खो-खो और शतरंज समेत कई खेलों का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया और अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।प्रतियोगिता के बाद विभिन्न खेलों में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बालक-बालिकाओं को विद्यालय परिवार की ओर से पुरस्कृत किया गया। यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय खेल दिवस : एथलेटिक्स स्पर्धाओं का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.