राष्ट्रीय खेल दिवस पर मैत्री कबड्डी मैच
जमुई, अगस्त 30 -- खैरा । निज संवाददाता राष्ट्रीय खेल दिवस-2026 के अवसर पर रविवार को 16वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), पकरी के वाहिनी परिसर में मैत्री कबड्डी मैच का आयोजन किया गया। कार्यक्त्रम का आयोजन "खेलेगा भारत, जीतेगा भारत" थीम के तहत कार्यवाहक कमांडेंट बांके बिहारी के दिशा-निर्देशन में हुआ। मैत्री कबड्डी मैच में जवानों और प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। खिलाडि़यों ने बेहतर खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए खेल भावना और टीमवर्क का परिचय दिया। कार्यक्त्रम का उद्देश्य जवानों में खेल भावना, शारीरिक फिटनेस, आपसी सौहार्द और टीम भावना को बढ़ावा देना रहा। इस दौरान जवानों ने नियमित रूप से खेल गतिविधियों में भाग लेने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया। यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय खेल दिवस पर एसएसबी ने आयोजित की तीन दिवसीय खेल प्रति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.