राष्ट्रीय खेल दिवस पर मेजर ध्यानचंद को दी गयी श्रद्धांजलि
मोतिहारी, अगस्त 29 -- मोतिहारी,निप्र। एमएस मेमोरियल पब्लिक स्कूल में आज राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य जितेंद्र भाटिया व प्रबंधक पी के मिश्रा के द्वारा मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि अर्पित कर किया गया। इसके पश्चात सभी शिक्षकों ने भी पुष्प अर्पित कर महान खिलाड़ी को नमन किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य श्री भाटिया ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए वास्तविक जीवन में खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि खेल केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए ही नहीं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना और मानसिक मजबूती के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं । यह भी पढ़ें- मेजर ध्यानचंद जयंती पर खेल प्रतियोगिता आयोजित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.