राष्ट्रीय खेल दिवस पर बच्चों ने दिखाई खेल प्रतिभा
मुरादाबाद, अगस्त 29 -- राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर विकासखंड मूंढापांडे के प्राथमिक विद्यालय रसूलपुर नगली में विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। बच्चों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विद्यालय परिसर में कुर्सी दौड़, चम्मच दौड़, मेंढक दौड़, लंबी कूद और वस्तु उठाओ-एकत्र करो दौड़ सहित कई प्रतियोगिताएं हुईं। प्रधानाध्यापक डॉ. हरनंदन प्रसाद ने कहा कि खेलों से बच्चों का शारीरिक व मानसिक विकास होने के साथ अनुशासन, सहयोग, आत्मविश्वास और नेतृत्व की भावना विकसित होती है। विजेता व उपविजेता बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। अलिफ्शानूर, अल्तमश, कृष्णा, समद, अरमान, ललित, नेहा, अलीशा, मोहम्मद आहिल, संगीता, मोहित, शाहेनूर, अनिल, दीपक और शाजिया ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में स्थान प्राप्त किया। यह भी पढ़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.