जौनपुर, अगस्त 30 -- जौनपुर, संवाददाता। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में शनिवार को राष्ट्रीय खेल दिवस पर खेल और फिटनेस का उत्साह देखने को मिला। मेजर ध्यानचंद क्रीड़ा संकुल में बैडमिंटन, योगाभ्यास और रस्साकशी समेत विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, अधिकारियों और कर्मचारियों को नियमित रूप से खेलों में भाग लेने की शपथ दिलाई। शुभारंभ कुलपति ने हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया। कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने कहा कि खेल शारीरिक फिटनेस के साथ अनुशासन, मेहनत और टीम भावना का आधार हैं। विश्वविद्यालय को देश के अग्रणी शिक्षण संस्थानों में स्थापित करना उनका लक्ष्य है। यह भी पढ़ें- विद्यार्थियों के विकास का महत्वपूर्ण माध्यम खेल है: कुलपति इसके लिए ...