अमरोहा, अगस्त 29 -- राष्ट्रीय खेल दिवस पर शनिवार को पुलिस लाइन अमरोहा में पुलिसकर्मियों के बीच फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया। मैच की शुरुआत आरआई लाइन घनश्याम सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर एवं हाथ मिलाकर की। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने उत्साह और खेल भावना के साथ मैच में प्रतिभाग किया। मैच में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मुकाबले के बाद विजेता टीम को ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। प्रतिसार निरीक्षक ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए पुलिसकर्मियों को नियमित रूप से खेलों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। कहा कि खेल शारीरिक फिटनेस के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी बेहद जरूरी हैं। यह भी पढ़ें- Ranchi News: जेएन कॉलेज में फुटबॉल मैच, प्राचार्य एकादश विजेता बताया कि आयोजन के माध्यम से पुलिसक...