राष्ट्रीय खेल दिवस पर पुलिसकर्मियों ने किया योगाभ्यास
सहारनपुर, अगस्त 30 -- सहारनपुर। राष्ट्रीय खेल दिवस पर शनिवार को पुलिस लाइन ग्राउंड में पुलिसकर्मियों ने योगाभ्यास कर शारीरिक फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक यातायात शैलेन्द्र कुमार श्रीवास्तव ने की। योगाचार्य देवेन्द्र कुमार बंसल ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को विभिन्न योगाभ्यास कराए। योगाभ्यास के दौरान पुलिसकर्मियों ने शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर रखने के लिए योग को अपनाने का संदेश दिया। इसके साथ ही लोगों को खेलों के लिए प्रोत्साहित करने, स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने और देश में खेल संस्कृति को मजबूत करने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रताप सिंह, प्रतिसार निरीक्षक वीरेन्द्र बहादुर मौर्य समेत अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.