राष्ट्रीय खेल दिवस पर नेपाल-उत्तराखंड के बीच कबड्डी मुकाबला
हरिद्वार, अगस्त 28 -- हरिद्वार, संवाददाता। हरिद्वार में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर नेपाल और उत्तराखंड की कबड्डी टीमों के बीच मैत्रीपूर्ण मुकाबला खेला जाएगा। नेपाल की कबड्डी टीम के दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे के दौरान 29 अगस्त को चंडीघाट स्थित दिव्य प्रेम मिशन के इंडोर हॉल में दोनों टीमें आमने-सामने होंगी। मुकाबला शाम पांच से छह बजे तक होगा। उत्तराखंड कबड्डी संघ के अध्यक्ष महेश जोशी ने बताया कि नेपाल टीम के उत्तराखंड प्रवास के दौरान राज्य की टीम के साथ मैत्रीपूर्ण मुकाबला कराने को लेकर विचार-विमर्श के बाद आयोजन का निर्णय लिया गया। उन्होंने कहा कि यह मुकाबला प्रदेश के खिलाड़ियों के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर की टीम के सामने अपनी प्रतिभा और खेल कौशल परखने का अवसर होगा। एशियाई खेलों की तैयारी में जुटी नेपाल टीमउन्होंने बताया कि नेपाल की कबड्डी टी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.