शामली, अगस्त 29 -- शामली। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर सोंता रसूलपुर स्थित जेए नेशनल एकेडमी में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग करते हुए खेल भावना का परिचय दिया। इस दौरान विद्यालय परिवार ने हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। प्रतियोगिताओं के तहत सीनियर वॉलीबॉल के फाइनल मुकाबले में रेड हाउस ने ब्लू हाउस को हराकर खिताब अपने नाम किया। जूनियर वॉलीबॉल में ब्लू हाउस विजेता रहा। सीनियर बैडमिंटन में ग्रीन हाउस, जूनियर बैडमिंटन में येलो हाउस, सीनियर टग ऑफ वॉर में ग्रीन हाउस तथा जूनियर टग ऑफ वॉर में रेड हाउस ने बाजी मारी। यह भी पढ़ें- Ramgarh News: राष्ट्रीय खेल दिवस पर अग्रसेन में बॉलीबॉल प्रतियोगिता कबड्डी प्रतियोगिता में भी रेड हाउस विजेत...