राष्ट्रीय खेल दिवस पर छात्राओं ने दिखाया खेल कौशल
शामली, अगस्त 29 -- शामली। शहर के सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में शनिवार को राष्ट्रीय खेल दिवस उत्साह और खेल भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर किया गया। इस दौरान छात्राओं को खेलों के प्रति जागरूक करते हुए नियमित रूप से खेल गतिविधियों में प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता अश्वनी कुमार शर्मा ने कहा कि खेल केवल मनोरंजन का साधन नहीं हैं, बल्कि इनके माध्यम से अनुशासन, एकाग्रता और टीम भावना का विकास होता है। उन्होंने छात्राओं से पढ़ाई के साथ प्रतिदिन किसी न किसी खेल में प्रतिभाग करने का आह्वान किया।उन्होंने यह भी पढ़ें- सेंट आरसी की टीम ने जवाहर नवोदय विद्यालय को हराकर जीती हॉकी प्रतियोगिता मेजर ध्यानचंद के जीवन से जुड़ा प्रेरणादायक प्रसंग भी सुनाया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.