गुमला, अगस्त 29 -- गुमला, प्रतिनिधि। राष्ट्रीय खेल दिवस एवं महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर शनिवार को जिला खेल विभाग गुमला और हॉकी गुमला के संयुक्त तत्वावधान में हॉकी एवं फुटबॉल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं के माध्यम से खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ खेल भावना, अनुशासन और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला खेल पदाधिकारी प्रवीण कुमार, हॉकी गुमला की सह-सचिव रश्मि मिंज एवं सचिव नोरबट कुजूर ने किया। इस अवसर पर जिला खेल पदाधिकारी ने खिलाड़ियों से मेजर ध्यानचंद के आदर्शों से प्रेरणा लेने तथा कड़ी मेहनत,अनुशासन और निरंतर अभ्यास के माध्यम से खेल के क्षेत्र में सफलता हासिल करने की अपील की। यह भी पढ़ें- Khagaria News: पढ़ाई के साथ-साथ खेलों को अपनी दिनचर्या में...