किशनगंज, अगस्त 30 -- किशनगंज। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर मारवाड़ी कॉलेज में शनिवार को प्रधानाचार्य प्रो.(डॉ.) संजीव कुमार की अध्यक्षता में खेल समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर खेल पदाधिकारी डॉ. उमा शंकर भारती ने खिलाड़ियों को खेल के विभिन्न महत्व के बारे में बताया। समारोह में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल भावना, अनुशासन, स्वास्थ्य और टीमवर्क की भावना को बढ़ावा देना था।समारोह के दौरान कबड्डी, बैडमिंटन, वॉलीबॉल, फुटबॉल, शतरंज और एथलेटिक्स जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। कॉलेज के शिक्षकों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और नियमित रूप से खेलों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। यह भी पढ़ें- Bhadoni News: खेल भावना एवं अनुशासन का जीवन में महती योगदान इस अ...