राष्ट्रीय खेल दिवस पर खेल प्रतियोगिता का समापन
बुलंदशहर, अगस्त 25 -- सरस्वती विद्या मंदिर लॉ कॉलेज में राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित दो दिवसीय खेल प्रतियोगिताओं का मंगलवार को उत्साहपूर्वक समापन हुआ। प्रतियोगिताओं का आयोजन महाविद्यालय की स्पोर्ट्स कमेटी के संयोजक डॉ. गौरव सोलंकी के नेतृत्व में किया गया। विद्यार्थियों ने बैडमिंटन, शतरंज और कैरम में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। पुरुष वर्ग बैडमिंटन के फाइनल में दीपांशु शर्मा ने कुनाल को हराकर खिताब जीता। महिला वर्ग में शिप्रिता चौधरी ने निशु शर्मा को पराजित किया। शतरंज के फाइनल मुकाबले में देव सिंह ने शिक्षा कुमारी को हराकर जीत दर्ज की। कैरम के पुरुष वर्ग में यश सोलंकी तथा महिला वर्ग में प्रिया विजेता रहीं। बैडमिंटन प्रतियोगिता में सुहेल आलम ने कमेंट्री तथा उत्तम वीर सिंह ने स्कोर की भूमिका निभाई। प्राचार्य विनोद कुमार सिंह ने कहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.