किशनगंज, अगस्त 30 -- ठाकुरगंज। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर 41वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, रानीडंगा की ओर से 28 से 30 अगस्त तक तीन दिवसीय खेल एवं फिटनेस गतिविधियों का आयोजन किया गया। सीमांत मुख्यालय, सिलीगुड़ी के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में अधिकारियों और जवानों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। भारत सरकार के 'खेलेगा भारत, जीतेगा भारत' अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में पासिंग बॉल, पुशअप, फुटबॉल, रस्साकसी और साइकिल रैली समेत विभिन्न खेल गतिविधियां कराई गईं। प्रतियोगिताओं में अधिकारियों और जवानों ने पूरे जोश और खेल भावना के साथ भाग लिया। यह भी पढ़ें- किशनगंज : राष्ट्रीय खेल दिवस पर एसएसबी ने आयोजित की तीन दिवसीय खेल गतिविधियांकार्यक्रम का उद्देश्य इस दौरान सीमांत मुख्यालय, सिलीगुड़ी के उप-महानिरीक्षक ए.के.सी. सिंह ने जवानों को संबोधित करते ...