राष्ट्रीय खेल दिवस पर एसएसबी जवानों ने लिया 'पास द बॉल' में हिस्सा
भागलपुर, अगस्त 29 -- बथनाहा, एक संवाददााता। राष्ट्रीय खेल दिवस 2026 के तहत शुक्रवार को 56वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, बथनाहा के वाहिनी एवं सीमा चौकी परिसर में तीन दिवसीय खेल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन 'खेलेगा भारत, जीतेगा भारत' थीम पर किया गया। द्वितीय कमान अधिकारी नितिन कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में 'पास द बाल' गतिविधि कराई गई। यह आयोजन हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती और खेल भावना को समर्पित रहा। कार्यक्रम में अधिकारियों सहित अन्य बल कार्मिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान फिटनेस, अनुशासन और खेल भावना का संदेश देते हुए 'फिट इंडिया' और 'स्वस्थ भारत' के संकल्प को मजबूत करने पर जोर दिया गया। यह भी पढ़ें- एक घंटा खेल के मैदान में बिताने का संकल्प लें: तुषार यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय खेल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.