पलामू, अगस्त 30 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय ने राष्ट्रीय खेल दिवस पर जीएलए कॉलेज के खेल मैदान में तीन दिनी खेल महोत्सव का शुभारंभ किया। एनपीयू के कुलपति प्रो. डॉ दिनेश कुमार सिंह, डीएसडब्ल्यू डॉ एसके पांडेय और अन्य शिक्षकों ने हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की तस्वीर पर पुष्पांजलि और मशाल जलाकर प्रतियोगिता का उदघाटन किया। कुलपति ने सभी खिलाड़ियोंको खेल भावना, अनुशासन और निष्ठा की शपथ भी दिलाई। उन्होंने कहा कि खेल से मन, मस्तिष्क और शरीर का सर्वांगीण विकास होता है। खेलों से आत्मविश्वास और दृढ़ता का निर्माण होता है। खेल को सदैव खेल भावना से खेलना चाहिए। आज की पीढ़ी को डिजिटल दुनिया के साथ-साथ खेल के मैदान से भी जुड़ना होगा। मोबाइल और कंप्यूटर हमें ज्ञान दे सकते हैं, लेकिन खेल हमें ऊर्जा, साहस और संघर्षशीलता प्रदान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.