सीतामढ़ी, अगस्त 26 -- राष्ट्रीय खेल दिवस पर आरएसएस महिला कॉलेज में गूंजेगा ' खेलो इंडिया डायलॉग' सीतामढ़ी। राष्ट्रीय खेल दिवस 2026 के अवसर पर स्थानीय राम सेवक सिंह महिला महाविद्यालय में 27 अगस्त को ' खेलो इंडिया डायलॉग' एवं ' विकसित भारत युवा कनेक्ट' कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया जाएगा। भारत सरकार के युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय के युवा कार्य विभाग के तहत ' मेरा युवा भारत' के तत्वावधान में यह कार्यक्रम सुबह 10:00 बजे से शुरू होगा।​आयोजन की तैयारियों और उद्देश्यों को साझा करने के लिए मंगलवार को महाविद्यालय परिसर में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। मौके पर एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. आरती पांडे एवं जिला युवा अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि ' खेलो इंडिया डायलॉग' का मुख्य उद्देश्य युवाओं में खेल संस्कृति को बढ़ावा देना, उन्हें खेलों के प्रति ज...