राष्ट्रीय खेल दिवस पर अंडर-14 हॉकी में स्टेडियम ए बना चैंपियन
कौशाम्बी, अगस्त 29 -- मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस पर राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर शनिवार को जिला स्तरीय अंडर-14 जूनियर बालक हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया गया। प्रतियोगिता में जिले की आठ टीमों ने प्रतिभाग कर शानदार खेल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इस दौरान हॉकी एसोसिएशन कौशाम्बी के सचिव आशीष द्विवेदी का भी स्वागत किया गया। पहला मुकाबला एसएवी इंटर कॉलेज ने स्टेडियम बी को 5-0 से हराकर जीता। अन्य मुकाबलों में भी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई। फाइनल मुकाबला एसएवी इंटर कॉलेज और स्टेडियम हॉकी ए के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में स्टेडियम ए ने एकतरफा प्रदर्शन करते हुए 5-0 से जीत दर्ज कर प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.