पलामू, अगस्त 22 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू के जिला शिक्षा पदाधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि 28 से लेकर 30 अगस्त तक स्कूलों में राष्ट्रीय खेल दिवस 2026 के तहत विभिन्न तरह के गतिविधियों का आयोजन किया जाना है। इस कारण 28 अगस्त को (रक्षा बंधन) और 30 अगस्त (रविवार) के दिन भी सभी कोटि के सरकारी एवं सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालयों समेत निजी स्कूल सुबह नौ बजे से दोपहर एक बजे तक खुले रहेंगें और राष्ट्रीय खेल दिवस के गतिविधियों का संचालन किया जाएगा। यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय खेल दिवस को लेकर 28 व 30 अगस्त सभी कोटि के स्कूल रहेंगें खुलेस्कूलों में गतिविधियाँ उन्होंने कहा कि अवकाश के दिनों में किए गए कार्य के विरूद्ध शिक्षकों, शिक्षकेत्तर कर्मियों को नियमानुसार क्षतिपूरक अवकाश देय होगा। उन्होंने कार्यक्रम संबंधी सभी कार्यवाही विद्यालय के प्रधानाध्य...