राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर खेल प्रतियोगिताएं
सीवान, अगस्त 30 -- भगवानपुर हाट, एक संवाददाता। प्रखंड के इंद्र सिंह हाई स्कूल सह इंटर कॉलेज हिलसड़ में शनिवार को राष्ट्रीय खेल दिवस एवं हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मेरा युवा भारत (माई भारत) सीवान द्वारा खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसके तहत स्कूल के छात्र-छात्राओं के बीच दौड़ व कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें स्कूल के छात्र - छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। दौड़ प्रतियोगिता में बालिका वर्ग में रागिनी कुमारी ने प्रथम, सब्या ने द्वितीय तथा हिना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग में समीर ने प्रथम, विशाल कुमार ने द्वितीय तथा सरफराज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कबड्डी में सब्या की टीम विजेता व रजनी कुमारी की टीम उपविजेता रही। सभी विजेताओं को अतिथियों ने मेडल और मोमेंटो देकर पुरस्कृत किया। यह भी पढ़ें- Mu...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.