राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आईटीआई कॉलेज में विभिन्न खेलों का आयोजन
बांका, अगस्त 30 -- बांका। एक संवाददाता हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती एवं राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आईटीआई कॉलेज तेलिया, बांका में विभिन्न खेल गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कैरम, क्रिकेट, वॉलीबॉल, बैडमिंटन सहित अन्य खेलों का आयोजन किया गया, जिसमें संस्थान के प्रशिक्षुओं ने बढ़-चढ़कर उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान उप प्राचार्य सुमित कुमार ने प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए कहा कि खेलकूद बच्चों एवं युवाओं के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। खेल हमें स्वस्थ एवं अनुशासित बनाने के साथ-साथ टीमवर्क, नेतृत्व क्षमता, धैर्य, संघर्ष करने की क्षमता तथा आपसी सहयोग की भावना भी सिखाते हैं। यह भी पढ़ें- Banka News: खेल के मैदान में जीत और हार दोनों से सीखने को मिलता है: डीएम उन्होंने कहा कि आज के समय में प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.