साहिबगंज, अगस्त 27 -- साहिबगंज। राज्य सरकार के खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय के निदेश पर जिला खेल कार्यालय की ओर से शहर के सिदो कान्हू स्टेडियम में महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद जी की जयंती पर 28 से 30 अगस्त 2026 तक राष्ट्रीय खेल दिवस राष्ट्रीय खेल दिवस मनाये जाएंगे । खेल का आयोजन भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, तत्वावधान में फिट इंडिया अभियान की ओर से खेलेगा भारत जीतेगा भारत विषयवस्तु पर होगा। राष्ट्रीय खेल दिवस समारोह का केंद्र एक घंटा खेल के मैदान में है। इसके तहत प्रत्येक नागरिक कम से कम एक घंटे खेल के मैदान में खेलेगा। इसका मुख्य उद्देश्य जिला के युवाओं एवं खिलाड़ियों के बीच खेल एवं स्वास्थ्य के प्रति उत्साह, जागरुकता एवं रचनात्मक गुणों का विकास करना है। यह भी पढ़ें- एनआईटी जमशेदपुर में आयोजित हुआ 'माय भारत- खेलो इंडि...