प्रयागराज, अगस्त 29 -- राष्ट्रीय खेल दिवस पर शनिवार को आयोजित जिला स्तरीय 14 वर्षीय बालक हॉकी प्रतियोगिता का केपीआईसी-ए विजेता बना। मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में खेल गए फाइनल मुकाबले में केपीआईसी-ए ने एमआईसी-बी को 2-1 से पराजित किया। फाइनल में केपीआईसी-ए की ओर से उमंग ने सातवें मिनट में गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। एमआईसी-बी के अल्काफ खान ने 23वें मिनट में गोल कर स्कोर बराबर किया, लेकिन अगले ही मिनट केपीआईसी-ए के आदर्श ने गोल दागकर टीम को 2-1 की निर्णायक बढ़त दिला दी। प्रतियोगिता में आठ टीमों ने प्रतिभाग किया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानयचंद की जयंती पर आयोजित जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 100 मीटर में अभिषेक यादव, 400 मीटर में बंसत कुमार और बालिका 100 मीटर में रंजना यादव ने प्रथम स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। प्रतियोगिता में...