नोएडा, अप्रैल 8 -- नोएडा,राजेश शर्मा। राष्ट्रीय खेल की जिम्नास्टिक स्पर्धा के लिए यूपी टीम का ट्रायल दोबारा होगा। पहला ट्रायल चार अप्रैल को आयोजित किया गया, लेकिन इसे रद्द कर दिया गया। अब 15 अप्रैल को प्रयागराज में ट्रायल होगा। पहले ट्रायल में प्रयागराज में जिले से अभिधा, सिद्धि, तारिका, रित्विका और सुमिरा ने जूनियर वर्ग के लिए ट्रायल दिया। वहीं, सीनियर वर्ग में दिव्यांशी ने ट्रायल में हिस्सा लिया। राष्ट्रीय खेल 24 अप्रैल से शुरू होंगे। प्रतियोगिता का आयोजन भुवनेश्वर में होगा। जिला जिम्नास्टिक संघ के सचिव राजीव श्रीवास्तव बताते हैं कि ट्रायल में जिले के खिलाड़ियों का अच्छा प्रदर्शन रहा, लेकिन अब इन खिलाड़ियों को दोबारा ट्रायल देना होगा। दोबारा ट्रायल कराने जाने के स्पष्ट कारण नहीं बताए गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.