रांची, नवम्बर 16 -- रांची, संवाददाता। राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन की घाटो शाखा के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत सम्मेलन समारोह रांची के एक निजी रेस्टोरेंट में रविवार को आयोजित किया गया। इस समारोह के दौरान टाटा स्टील वेस्ट बोकारो के सेवानिवृत्त और वर्तमान में रांची में रह रहे कर्मचारियों को कोलियरी मजदूर यूनियन शाखा से जोड़ा गया। इस अवसर पर सेवानिवृत्त कर्मचारियों को संबोधित करते हुए अध्यक्ष मोहन महतो ने संगठन की ओर से हर संभव सहायता देने और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए प्रबंधन से वार्ता करने का आश्वासन दिलाया। वहीं, सचिव डॉ. योगेंद्र कुमार सिंह ने संगठन के समक्ष मौजूद चुनौतियों का उल्लेख करते हुए कहा कि सभी सदस्यों के सहयोग से हर समस्याओं का समाधान किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.