राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन कुजू क्षेत्रीय कमेटी की बैठक तोपा में आयोजित
रामगढ़, जुलाई 30 -- कुजू, निज प्रतिनिधि। सीसीएल तोपा परियोजना के सामुदायिक भवन परिसर में बुधवार को राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन कुजू क्षेत्रीय कमेटी की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता राजेश्वर गंझू व संचालन राजेश यादव ने किया। इस दौरान यूनियन के सीसीएल जोनल कमेटी सचिव कुमार महेश सिंह उपस्थित हुए। उनका स्वागत शॉल ओढ़ाकर व फूलमाला पहनाकर किया गया। इस दौरान दूसरे यूनियन से आए कई मजदूर कर्मियों का उन्होंने फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। साथ ही सदस्यता दिलाई गई। अपने संबोधन में कुमार महेश सिंह ने कहा कि मजदूर हितों की रक्षा के लिए जीवन का हर सांस समर्पित है। यूनियन के पूर्व के नेताओं के त्याग तपस्या और बलिदान के बदौलत कोयला मजदूरों का जीवन स्तर सुधरा तो उन्हें उनका वाजिब हक मिला इसे दुनिया की कोई ताकत नहीं छीन सकती। उन्होंने कोयला मजदूरों को सचेत करते...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.