सिमडेगा, जून 23 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर हॉकी की नर्सरी सिमडेगा जिले के लिए गर्व और खुशी की बात है। हॉकी इंडिया द्वारा आगामी यूथ हॉकी पांच एशियन चैंपियनशिप 2026 (ओमान) की तैयारी हेतु भारतीय अंडर-18 पुरुष एवं महिला टीमों के राष्ट्रीय कोचिंग कैंप के लिए खिलाड़ियों की सूची जारी की गई है, जिसमें झारखंड के 6 खिलाड़ियों को आमंत्रित किया गया है। इस सूची में सिमडेगा की दो प्रतिभाशाली खिलाड़ी पुष्पा मांझी एवं संदीपा कुमारी का चयन जिले के लिए विशेष गौरव का विषय है। दोनों खिलाड़ी इससे पूर्व भारतीय अंडर-18 महिला हॉकी टीम की सदस्य के रूप में एशिया कप में स्वर्ण पदक जीतने वाली टीम का हिस्सा रह चुकी हैं। यह भी पढ़ें- ओलंपियंस की धरती रही है झारखंड, पुरुष हॉकी से शुरू हुआ सफर अब महिला खिलाड़ियों के दम पर बुलंद अब ए...