राष्ट्रीय कैडेट जूडो प्रतियोगिता में सहारनपुर के तीन खिलाड़ियों का चयन
सहारनपुर, जून 6 -- सहारनपुर। जूडो छात्रावास के तीन खिलाड़ियों ने प्रदेशीय चयन ट्रायल में शानदार प्रदर्शन कर उत्तर प्रदेश टीम में जगह बनाई है। अब ये खिलाड़ी 10 से 12 जून तक चंडीगढ़ में होने वाली राष्ट्रीय कैडेट जूडो प्रतियोगिता में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। मुख्य प्रशिक्षक पुनीत कुमार आर्य ने बताया कि 3 जून को लखनऊ में आयोजित चयन ट्रायल के आधार पर टीम का गठन किया गया। इसमें गौरव यादव का 50 किलोग्राम, दुर्गेश यादव का 55 किलोग्राम और अवनीश राठी का 90 किलोग्राम भार वर्ग में चयन हुआ। खिलाड़ियों के चयन से खेल जगत में खुशी का माहौल है। यह भी पढ़ें- सौरभ यादव का जूनियर एशियन चैंपियनशिप में चयन यह भी पढ़ें- सहारनपुर में होने वाली प्रदेश स्तरीय बॉक्सिंग के लिए चयन ट्रायल आठ जून को
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.