भागलपुर, मार्च 14 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। बिहार कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू) सबौर में राष्ट्रीय किसान मेला-सह-प्रदर्शनी 2026 की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। तीन दिवसीय आयोजन का उद्घाटन 16 मार्च को होगा। समापन 18 मार्च को तय है। मेले को लेकर बीएयू के प्रशासनिक भवन सहित अन्य भवनों को रंगबिरंगी लाइटों से सजाया गया है। मेले में किसानों, कृषि वैज्ञानिकों, कृषि उद्यमियों, छात्र-छात्राओं तथा कृषि क्षेत्र से जुड़े विभिन्न संस्थानों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए विवि प्रशासन द्वारा विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। इस वर्ष किसान मेले का मुख्य विषय 'दलहन-तिलहन उत्पादन में वृद्धि द्वारा पोषण एवं खाद्य सुरक्षा' रखा गया है। मेले में कृषि एवं संबद्ध क्षेत्रों से जुड़ी कई गतिविधियों का आयोजन होगा। इसमें किसानों को जलवायु अनुकूल उन्नत फसल किस...