मऊ, जून 2 -- मऊ, संवाददाता। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के अधीन कार्यरत राष्ट्रीय कृषि उपयोगी सूक्ष्मजीव ब्यूरो ने सोमवार को अपना 26वां स्थापना दिवस उत्साह एवं गरिमापूर्ण वातावरण में मनाया। इस वर्ष स्थापना दिवस समारोह की थीम सतत कृषि के लिए संतुलित उर्वरक उपयोग एवं सूक्ष्मजीवी प्रौद्योगिकियाँ रही। यह कार्यक्रम केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री द्वारा प्रारंभ किए गए राष्ट्रव्यापी खेत बचाओ अभियान के अंतर्गत आयोजित गतिविधियों की एक महत्वपूर्ण शुरुआत के रूप में आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि डॉ.देवेन्द्र कुमार यादव उपमहानिदेशक फसल विज्ञान भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद थे। जबकि विशिष्ट अतिथि डॉ.पूनम सहायक महानिदेशक पादप संरक्षण एवं जैवसुरक्षा भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद थीं। यह भी पढ़ें- जैविक और प्राकृतिक खेती अपनाएं किसान : कुलपति दोनों अतिथि व...