एटा, फरवरी 5 -- राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस 16 से 27 फरवरी तक तहसील क्षेत्र में मनाया जाएगा। इसे लेकर एसडीएम भावना विमल की अध्यक्षता में तहसील मुख्यालय पर बैठक हुई। बैठक में एसडीएम भावना विमल ने संबंधित विभागों से आह्वान किया कि वह इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए हर संभव प्रयास करें। सहयोग की जरूरत के लिए तहसील स्टाफ साथ है। सीएचसी प्रभारी डॉ. पवन शर्मा ने बताया एक से दो वर्ष तक के बच्चों के लिए आधी गोली, 2 वर्ष से 19 वर्ष तक के बच्चों के लिए एक गोली खानी होगी। खाली पेट दवा न खाएं। बच्चों को दवा अपने संरक्षण में ही खिलाए। बैठक में सीएचसी प्रभारी डॉ. पवन शर्मा, अबागढ़ स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. बृजेश कुमार, सीडीपीओ उषा देवी, सुनील कुमार, महेश चंद्र, नेत्रपाल सिंह, अजीत कुमार, गौरव कुमार, रविंद्र कुमार शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...