राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर बच्चों को खिलाई दवा
जौनपुर, अगस्त 11 -- खुटहन। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर सोमवार को ग्राम विकास इंटर कॉलेज खुटहन में दो से 19 वर्ष आयु के बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खुटहन के अधीक्षक डॉ. आरिफ खान ने बच्चों को दवा खिलाकर अभियान की शुरुआत कराई। कहा कि बच्चों को कृमि संक्रमण से बचाने के लिए समय-समय पर कृमिनाशक दवा खिलाना जरूरी है। इससे बच्चों के स्वास्थ्य और शारीरिक विकास में मदद मिलती है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बच्चों को दवा सेवन से जुड़ी जानकारी भी दी। इस दौरान प्रधानाचार्य अरविंद कुमार, डॉ. जुबैर अहमद, आकाश पाल, बीसीपीएम राजेश गौतम समेत विद्यालय के शिक्षक मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- संक्रमण से बचाने के लिए खिलाई गई एल्बेंडाजोल की दवा यह भी पढ़ें- बच्चों को खिलाई एल्बेंडाजोल की गोली यह भी पढ़ें- Hathras News: स्कूली बच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.