राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर बच्चों को खिलाई गई एल्बेंडाजोल गोली
महोबा, अगस्त 10 -- महोबा,संवाददाता। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस को लेकर स्कूली बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई गई। सीएमओ डॉ विनय कुमार और बेसिक शिक्षाधिकारी राहुल मिश्रा ने बच्चों को गोली खिलाकर अभियान की शुरूआत कराई। एक से 19 साल तक के बच्चों को दवा खिलाई जाएगी। सोमवार को शहर के मल्टीस्टोरी कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम की फीता काटकर सीएमओ ने शुरूआत कराई। सीएमओ ने कहा कि कृमिनाशक गोली खिलाते हुए गोली के महत्व के बारे में प्रकाश डाला गया। इस मौके पर डीईआईजी मैनेजर डॉ अंबुज गुप्ता, अपर मुख्यचिकित्साधिकारी डॉ वी के चौहान, शहरी स्वास्थ्य मिशन के समन्वयक मनोज लाल, प्रधानाचार्य मुहम्मद इरफान, रजनी चौरसिया, हरिप्रकाश आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- एल्बेंडाजोल की गोली खिलाकर राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का शुभारंभ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.